India vs Bangaldesh 1st Test: बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले दो टेस्ट मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के पास खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।  भारतीय टीम अगर इस मैच में जीत हासिल कर लेती हैं तो टेस्ट में हार से ज्यादा जीत दर्ज कर कर लेगी। भारतीय टीम ने अभी तक 579 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 178 में और 178 में हार मिली है, वहीं 222 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं। 

Advertisement

अगर भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट जीत जाती है, 92 साल के भारतीय टेस्ट इतिहास में टीम पहली बार पॉजिटिव जीत-हार अनुपात हासिल कर लेगी और खेल के सबसे लंबे फॉर्मेट में हार की तुलना में जीत अधिक हो जाएगी। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका ही ऐसी टीम है, जिन्होंने अभी तक अपने टेस्ट इतिहास में हार के मुकाबले ज्यादा मैच जीते हैं।

Advertisement

बता दें कि भारतीय टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच जून 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इस फॉर्मेट में अपनी पहल जीत हासिल करने में भारत को 20 साल का लंबा समय लगा था। भारत को अपनी पहली टेस्ट जीत चेन्नई में ही इंग्लैड के खिलाफ मिली थी। 

बांग्लादेश के खिलाफ भारत का टेस्ट रिकॉर्ड शानदार रहा है। दोनों टीमों के बीच कुल 13 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 11 मैच जीते हैं और 2 ड्रॉ रहे हैं। 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप , जसप्रीत बुमराह, यश दयाल।

Advertisement

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान),शादमन इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, जाकिर अली, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, ताइजुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, नईम हसन,खालिद अहमद।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार