भारतीय तेज गेंदबाज सुदीप त्यागी (Sudeep Tyagi) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 33 साल के त्यागी ने टीम इंडिया के लिए चार वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला है। इसके अलावा वह चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में 14 मैच खेले हैं। 

Advertisement

त्यागी ने 41 फर्स्ट क्लास मैचों में 109 विकेट, वहीं 23 लिस्ट ए मैच में 31 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 23 टी-20 मैच में 16 विकेट दर्ज है। उन्होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में खेले गए टी-20 मैच से भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके दो हफ्तों बाद उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ही वनडे में डेब्यू किया था और चार मैच में सिर्प तीन विकेट हासिल कर पाए। 

Advertisement

त्यागी ने कहा, “ हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह देश का प्रतिनिधित्व करे और मैंने वो हासिल किया है और भारतीय ध्वज पहनना एक सपना है जो मैंने जीया। मैं एमएस धोनी को धन्यवाद करना चाहूंगा,जिनकी कप्तानी में मैंने पहला वनडे खेला। मैं अपने रोल मॉडल मोहम्मद कैफ, आरपी सिंह और सुरेश रैना को धन्यवाद देना चाहता हूं। ऐसा करना बहुत मुश्किल है लेकिन आगे बढ़ने के लिए हमें जाने देना चाहिए।”

2007 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर 10 विकेट लेकर चर्चा में आए थे। अपने डेब्यू सीजन में उन्होंने 41 विकेट अपने खाते में डाले थे, जिसके चलते उत्तर प्रदेश की टीम फाइनल में पहुंची थी। चोट के कारण वह 2008 में खेले गए आईपीएल में हिस्सा नहीं ले पाए थे। उन्होंने 2017 से फर्स्ट क्लास और 2014 से वनडे और टी-20 क्रिकेट नहीं खेला था। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार