भारत औऱ इंग्लैंड के बीच रविवार (28 मार्च) को पुणे में वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा। दूसरे वनडे में मिली 6 विकेट की करारी हार के बाद भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

Advertisement

10 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 84 रन लुटाने वाले चाइनमैन गेंदबाज कुलदीप यादव पर गाज गिरना तय लग रहा है। उनकी जगह युजवेंद्र चहल की टीम में वापसी हो सकती है। कुलदीप पहले दो वनडे में एक भी विकेट लेने में कामयाब नहीं हुए। 

Advertisement

इसके अलावा क्रुणाल पांड्या की जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है। क्रुणाल दूसरे वनडे में सबसे महंगे साबित हुए थे और 6 ओवर में उन्होंने 72 रन लुटा दिए थे। जिसमें उनके एक ही ओवर में 28 रन बने थे। 

2 मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने 6 विकेट चटकाए हैं, लेकिन वह शुरूआती ओवरों में विकेट निकालने में असफल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को मौका मिलने की संभावना है। लगातार सटीक यॉर्कर डालने की काबिलियत नटराजन की दावेदारी मजबूत करती है।

बता दें कि दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 336 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 43.3 ओवरों में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया था। 

तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

Advertisement

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कैप्टन), ऋषभ पंत, केएल राहुल (विकेटकीपर), 6 हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या/वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध/ टी नटराजन

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार