टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है। ब्लू आर्मी का दूसरा मुकाबला गुरुवार(27 अक्टूबर) को नीदरलैंड्स के साथ होने वाला है, लेकिन इससे पहले एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, भारतीय खिलाड़ियों को सिडनी में प्रैक्टिस सेशन के बाद ठंडा खाना परोसा गया था, जिसके कारण टीम के खिलाड़ियों ने खाना खाने से इंकार कर दिया। अब इस पूरी घटना की जानकारी आईसीसी को देते हुए शिकायत दर्ज कर दी गई है।

Advertisement

खिलाड़ियों ने खाना खाने से किया इंकार: बीसीसीआई के सूत्र ने एएनआई को मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रैक्टिस सेशन के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों को जो खाना परोसा गया था वह अच्छा नहीं था। उन्हें सिर्फ सैंडविच दिए गए जो कि ठंडे थे। यही वज़ह थी जिसके कारण टीम के टॉप खिलाड़ियों ने खाना खाने से मना कर दिया।

Advertisement

बीसीसीआई के अधिकारी ने यह भी कहा कि इस घटना के दौरान जो भी हुआ वह बहिष्कार जैसा नहीं था। टीम के कुछ खिलाड़ियों ने फल और फलाफल खाया, लेकिन हर कोई खिलाड़ी दोपहर का भोजन करना चाहता था इसलिए उन्होंने होटल वापस जाकर खाना खाने का निर्णय लिया। टीम इंडिया के खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशल के बाद ठंडे सैंडविच नहीं खाना चाहते थे।

बता दें कि नीदरलैंड्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम ने प्रैक्टिस सेशन करने से भी इंकार किया है। दरअसल, टीम इंडिया सिडनी के जिस होटल में ठहरी हैं वहां से प्रैक्टिस स्थल 42 किलोमीटर दूर ब्लैकटाउन में स्थिति था, इस कारण खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस सेशन करने से मना कर दिया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार