दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) और संजू सैमसन (Sanju Samson) की तूफानी पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने डबलिन में खेले जा रहे दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में आयरलैंड को जीत के लिए 226 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही औऱ 13 रन के कुल स्कोर पर ईशान किशन (3) के रूप में पहला झटका लगा। 

Advertisement

इसके बाद संजू सैमसन और दीपक हुड्डा ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 176 रनों की साझेदारी की। हुड्डा ने एतेहासिक शतक जड़ते हुए 57 गेंदों में नौ चौकों और छह छक्कों की मदद से 104 रन की पारी खेली। इसके अलावा संजू सैमसन ने 42 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 77 रन बनाए। इसके अलावा कोई और बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका और भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए।

आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने तीन विकेट, जोशुआ लिटिल और क्रेग यंग ने दो-दो विकेट हासिल किए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार