एक वक्त टीम इंडिया के सबसे भरोसेमेंद गेंदबाजों में से एक कुलदीप यादव का कद निंरतर घटता जा रहा है। जहां एक ओर वह लगातार टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ आईपीएल में भी केकेआर की तरफ से उन्हें खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।

Advertisement

कुलदीप यादव के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा और अब बीसीसीआई की तरफ से भी उन्हें तगड़ा झटका मिल चुका है। बीसीसीआई की तरफ से भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का सालाना केंद्रीय अनुबंध जारी किया गया है। इस लिस्ट में कुलदीप यादव का नाम शामिल तो है लेकिन अब उन्हें डिमोट कर दिया गया है।

Advertisement

बीसीसीआई ने कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को ए-कैटेगरी से निकालकर सी-कैटेगरी में डिमोट किया है। कुलदीप यादव को इससे आर्थिक रूप से तो तगड़ा नुकसान होगा ही लेकिन इसका असर उनकी मानसिक स्थिति पर भी पड़ सकता है। कुलदीप लगातार टीम से अंदर बाहर हो रहे हैं ऐसे में यह युवा गेंदबाज किस प्रकार वापसी करेगा इसको लेकर बड़ा सवाल है।

बता दें कि एक जनवरी 2019 के बाद से कुलदीप यादव ने 34 इंटरनेशनल मैच खेल हैं जिनमें उन्होंने 51 विकेट अपने नाम किए हैं। इस चाइनामैन गेंदबाज ने इस दौरान 28 वनडे में 38 विकेट और 4 टी20 में 6 विकेट हासिल करने में कामयाबी पाई है वहीं टेस्ट मैचों में भी उन्हें इक्का-दुक्का ही मौका मिला है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार