21 सितंबर (CRICKETNMORE) विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम विदेश दौरों पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और प्रशासकों की समिति (सीओए) ने इसके बदले टीम के खिलाड़ियों का दैनिक भत्ता दुगुना करने का फैसला किया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई का संचालन कर ही सीओए ने विदेशी दौरों के लिए मिलने वाले डेली अलाउंस (दैनिक भत्ता) को दुगुना कर दिया है।

Advertisement

नए दैनिक भत्ता के तहत अब से विदेशी दौरे पर जाने पर एक खिलाड़ी को रोजाना 250 डॉलर (17, 799.30 रुपये) मिलेंगे। इससे पहले यह रकम 125 डॉलर (8,899.65 रुपये) प्रतिदिन थी।

Advertisement

ये भत्ता बिजनेस क्लास में यात्रा, आवास और लॉन्ड्री के खर्चे से इतर है, जिसका वहन बीसीसीआई करता है।

भारतीय टीम को इस साल अधिकतर मैच अपने घर में ही खेलने हैं। टीम अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड का दौरा करेगी।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार