नई दिल्ली, 19 अगस्त | वेस्टइंडीज दौरे पर सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम को फर्जी धमकी मिलने के बाद पूरी टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को फर्जी खबर मिली थी कि वेस्टइंडीज दौरे पर टीम को खतरा है। 

Advertisement

बीसीसीआई के सीनियर कार्यकारी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि फर्जी धमकी मिलने की खबर मिली थी, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि इसके बावजूद भारतीय टीम को अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराया गया है। 

Advertisement

उन्होंने कहा, "यह एक फर्जी था और सभी चीजें सही है। भारतीय टीम को एक अतिरिक्त वाहन चालक मुहैया कराया गया है। साथ ही भारतीय उच्चायोग ने एहतियात के तौर पर एंटीगा सरकार को भी सूचित कर दिया है।" 

इससे पहले, ऐसी खबरें आ रही थी कि टीम पर हमला होने की धमकी मिली है। यह धमकी सीधे भारतीय टीम को न मिलकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को मिली है। खबरों के अनुसार, पीसीबी को एक धमकी भरा ईमेल मिला है, जिसमें भारतीय टीम के ऊपर हमला होने की आशंका जताई गई है। 

पीसीबी ने इस ईमेल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भेजा है। बीसीसीआई ने इसकी सूचना गृह मंत्रालय को दे दी है। 

हालांकि, आईसीसी और वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह की खबर को अफवाह बताया। बीसीसीआई ने भी इन खबरों का खंडन किया है। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा है कि भारतीय क्रिकेट टीम को कोई खतरा नहीं है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम तीन अगस्त को गई और तीन सिंतबर तक रहेगी।

भारतीय टीम पहले ही टी-20 और वनडे सीरीज जीत चुकी है। दोनों टीमों के बीच 22 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से शुरू होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार