Temba Bavuma And Quinton de Kock Fight: साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला (SA vs AUS 2nd ODI) बीते रविवार, 27 सितंबर को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला गया था। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) और अनुभवी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) आपस में तीखी बहस करते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बावुमा-डी कॉक की हुई लड़ाई: ये घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 48वें ओवर में घटी। लिजाद विलियम्स ने अपनी चौथी गेंद जेवियर बार्टलेट के पैड पर मारी थी, जिसके बाद साउथ अफ्रीका के कैप्टन टेम्बा बावुमा ने लंबी बातचीत के बाद रिव्यू लेने का फैसला किया। यहां पर ही उनकी अपने साथी विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक से लड़ाई हुई।
इस घटना के दौरान जब बावुमा रिव्यू ले रहे थे, तब विकेटकीपर क्विंडन डी कॉक उनसे कुछ कहते दिखे। इसी बीच दोनों काफी आक्रमक दिखे और एक दूसरे से तीखी बहस करते नज़र आए। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि आखिरी में कप्तान बावुमा का DRS लेने का फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ और जेवियर बार्टलेट ने LBW आउट होकर अपना विकेट खोया। वो 28 गेंदों पर 50 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ये लिजाद विलियम्स के लिए दिन का दूसरा विकेट रहा। उन्होंने कुल 7.5 ओवर गेंदबाज़ी की और 54 रन देकर 3 विकेट झटके।
मैच का हाल: वांडरर्स वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 365 रन बनाए। उनके लिए डेविड मिलर (93 गेंदों पर 142 रन) और कप्तान टेम्बा बावुमा (116 गेंदों पर 103 रन) ने शानदार शतक ठोके।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने 53 गेंदों पर 84 रन बनाए, वहीं ट्रेविस हेड ने भी 76 गेंदों पर 84 रन और जेवियर बार्टलेट ने 28 गेंदों पर 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि इन सब के बावजूद ऑस्ट्रेलिया अपनी पारी की एक गेंद रहते ऑल आउट हुई और 333 रन ही बना पाई। तो ऐसे साउथ अफ्रीका ने ये मुकाबला पूरे 32 रनों से अपने नाम किया और सीरीज में भी 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।