India vs South Africa 1st ODI: साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) के पास रविवार (30 नवंबर) को भारत के खिलाफ रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

बावुमा ने अभी तक 53 वनडे मैच की 51 पारियों में 42.19 की औसत से 1941 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं। बावुमा अगर इस मैच में 59 रन बना लेते हैं तो वनडे में अपने 2000 रन पूर कर लेंगे और ऐसा करने वाले अपने देश के 22वें खिलाड़ी बन जाएंगे।

Advertisement

अगर बावुमा इस मैच में ही इस आंकड़े तक पहुंच जाते हैं तो वह साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज 2000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच जाएंगे।

साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज 2000 वनडे रन

हाशिम अमला- 40 पारी

रासी वेन डर डुसेन- 45 पारी

Advertisement

गैरी कर्स्टन- 50 पारी

क्विंटन डी कॉक- 53 पारी

बावुमा ने अपनी आखिरी वनडे सीरीड सितंबर 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी। बता दें कि वह पाकिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज में साउथ अफ्रीका टीम का हिस्सा नहीं थे।

Advertisement

गौरतलब है कि हाल ही में बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की टीम ने भारत को हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने बिना हार के 11वीं टेस्ट जीत दर्ज की।

भारत केखिलाफ वनडे सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, डेवाल्ड ब्रेविस, नंद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, मार्को जेनसन, टोनी डी ज़ोरज़ी, रुबिन हरमन, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, रयान रिकेल्टन, प्रेनेलन सुब्रायन।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार