आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी हल्की उम्मीदों को जिंदा रखा है। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 186 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने रखा था जिसका पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम महज़ 108 रन ही बना सकी और डकवर्थ लुईस नियम के चलते अफ्रीका 33 रनों से मैच हार गया। 

Advertisement

इस हार के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा काफी निराश दिखे और उन्होंने बताया कि वो गेंदबाजों की वजह से मैच हारे। मैच के बाद टेम्बा ने कहा, "जिस तरह से हमने अपनी गेंदबाजी समाप्त की उससे काफी निराशा हुई। उनके जल्दी से 5 आउट करना और उन्हें एक शानदार स्कोर तक पहुंचने देना। हमें बहुत सारे प्रश्न पूछने चाहिए। उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए। हम जानते थे कि मौसम थोड़ा गड़बड़ होने वाला है। मैं कोई गेंदबाज नहीं हूं लेकिन गेंदबाज इन परिस्थितियों के लिए अभ्यास करते हैं। धीमी गेंद ग्रिप नहीं कर रही थी। हम शायद मैदान के बड़े पक्ष का थोड़ा और इस्तेमाल कर सकते थे। अगला मैच निश्चित रूप से एडिलेड में नीदरलैंड के खिलाफ हमारे लिए बड़ा है। इसे जल्दी से इस हार को पीछे छोड़ना होगा।"

Advertisement

बावुमा के बयान से साफ है कि अगर गेंदबाजी अगर सही की होती तो अफ्रीकी टीम इस मैच में वापसी कर सकती थी। हालांकि, इस हार के बावजूद अफ्रीकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं प्रबल हैं। अगर दक्षिण अफ्रीका अपना नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी मैच जीत जाता है तो वो आसानी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे।

वहीं, अगर ग्रुप की बाकी टीमों की बात करें तो पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना फिलहाल बहुत मुश्किल नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें सबसे पहले बांग्लादेश को हराना होगा और उसके साथ ही ये भी दुआ करनी होगी कि भारत या दक्षिण अफ्रीका में से कोई एक टीम अपना आखिरी मैच हार जाए और पाकिस्तान का नेट रनरेट भी इन टीमों से ज्यादा हो, तो ही उनका कोई मौका बन सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार