नई दिल्ली, 9 अगस्त | भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कोरियोग्राफर और यूट्यूब शख्सियत धनश्री वर्मा से सगाई कर ली, जिसकी जानकारी उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से दी। चहल ने सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "हमने हां कह दिया, हमारे परिवारों ने भी। रोका सेरेमनी।"

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने चहल को बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, "चहल और धनश्री को बधाई। नई पारी के लिए दोनों को शुभकामनाएं।"

Advertisement

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "वाह युजवेंद्र चहल। आपदा को अवसर में बदल डाला। बधाई।"

पूर्व आलराउंडर इरफान पठान ने चहल के ट्विटर पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "मुबारका।"

सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बधाई देते हुए लिखा, "दोनों को बधाई।"

आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने चहल को बधाई देते हुए लिखा, "दोनों को बधाइयां। किंग्स की तरफ से युजी को निजी सलाह : हमेशा क्वीन (रानी) के सामने झुक कर रहना नहीं तो सिर्फ शिकस्त मिलेगी।"

Advertisement

चहल आईपीएल में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेलेंगे। इस बार आईपीएल 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार