भारत के पूर्व ऑलराउंडर वीनू मांकड़ और श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा सहित 10 खिलाड़ियों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। आईसीसी ने रविवार को अपनी वेबसाइट पर बताया कि 10 खिलाड़ियों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल में शामिल किया गया है।

Advertisement

इनमें श्रीलंका के महान बल्लेबाज संगाकारा भी शामिल हैं। संगाकारा की कप्तानी में श्रीलंका विश्व कप 2011 के फाइनल में भी पहुंची थी, हालांकि टीम को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। संगाकारा शानदार बल्लेबाज के साथ एक बेहतरीन विकेटकीपर भी रहे थे।

Advertisement

उनके अलावा भारत के सबसे महान ऑलराउंडरों में से एक वीनू मांकड़ को भी इसमें जगह दी गई है। माकंड़ ने ने 44 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 2,109 रन बनाए हैं और 162 विकेट लिए है। उनकी सबसे बड़ी पारी 1952 में लॉर्डस में इंग्लैंड के खिलाफ था जब उन्होंने 72 और 184 रन बनाए और मैच में 97 ओवर फेंके थे।

वह अपने टेस्ट करियर के दौरान हर स्थिति में बल्लेबाजी करने वाले केवल तीन क्रिकेटरों में से एक हैं। बाद में वह अपने देश के एक अन्य महान क्रिकेटर और साथी आईसीसी हॉल ऑफ फेम के सदस्य सुनील गावस्कर के कोच भी रहे।

संगकारा और माकंड़ के अलावा दक्षिण अफ्रीका के एब्रे फॉक्नर, आस्ट्रेलिया के मोंटी नॉब्ले, वेस्टइंडीज के सर लैरी कोंस्टेटाइन, आस्ट्रेलिया के एस्टन मैक्केबे, इंग्लैंड के टेड टेक्सटर, वेस्टइंडीज के डेसमंड हेयनस, इंग्लैंड के बॉब विलिस और जिम्बाब्वे के एंडी फलॉवर शामिल हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार