Texas Super Kings vs MI New York Dream11 Prediction, MLC 2025: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का 21वां मुकाबला सोमवार, 30 जून को टेक्सास सुपर किंग्स और एमआई न्यूयॉर्क के बीच ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, डलास में खेला जाएगा। गौरतलब है कि ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार सुबह 05:30 AM से शुरू होगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप माइकल ब्रेसवेल को कैप्टन के तौर पर चुन सकते जो कि गज़ब की फॉर्म में है और MLC 2025 टूर्नामेंट में एमआई न्यूयॉर्क के लिए 6 मैच खेलते हुए 51 की औसत और 156.12 की स्ट्राइक रेट से 153 रन जड़ चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने टूर्नामेंट में 4 विकेट भी चटकाए हैं। ऐसे में ये साफ है कि वो आपको अपनी बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकते हैं, यही वज़ह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप मोनांक पटेल या फाफ डु प्लेसिस का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

TEX vs NY Match Details

दिन - सोमवार, 30 जून 2025
समय - 05:30 AM IST
वेन्यू - ग्रैंड प्रेयरी क्रिकेट स्टेडियम, डलास

Grand Prairie Stadium, Dallas Pitch Report

डलास का ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम एक संतुलित पिच उपलब्ध करता है जहां बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों के लिए अच्छी मदद होती है। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम रन चेज करना पसंद करती है और ऐसा करते हुए यहां 10 में से 6 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते गए हैं। ये भी जान लीजिए कि इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है।

Advertisement

बता दें कि MLC 2025 में डलास के मैदान पर अब तक 11 मुकाबले हुए हैं जिसमें से सात रन चेज और चार रन डिफेंड करते हुए जीते गए। यहां आखिरी मुकाबला लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स और सिएटल ओर्कास के बीच हुआ था जिसमें 39.5 ओवर के खेल में 408 रन बने और 09 विकेट गिरे।

TEX vs NY: Where to Watch?

MLC 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Jio Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

Advertisement

TEX vs NY Dream11 Team

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन
बल्लेबाज - कीरोन पोलार्ड, फाफ डु प्लेसिस, मोनांक पटेल (उपकप्तान)
ऑलराउंडर - मार्कस स्टोइनिस, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), तजिंदर ढिल्लन, डोनोवन फरेरा
गेंदबाज़ - ट्रेंट बोल्ट, नूर अहमद।

TEX vs NY Predicted Playing 11

Advertisement

Texas Super Kings Probable XI : स्मित पटेल (विकेटकीपर), फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), सैतेजा मुक्कमल्ला, मार्कस स्टोइनिस, डोनोवन फरेरा, केल्विन सैवेज, शुभम रंजने, नूर अहमद, अकील हुसैन, नंद्रे बर्गर, जिया-उल-हक।

MI New York XI : मोनांक पटेल, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), निकोलस पूरन (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, कीरोन पोलार्ड, डेलानो पोटगिएटर, तजिंदर ढिल्लन, सनी पटेल, एहसान आदिल, ट्रेंट बोल्ट, रुशिल उगरकर।

TEX vs NY Dream11 Prediction, TEX vs NY Dream11 Team, Major League Cricket, Fantasy Cricket Tips, MLC 2025, TEX vs NY Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Texas Super Kings vs MI New York

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार