Aus vs Eng: गाबा के मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर अलग ही लय में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए। डेविड वॉर्नर को देखकर ऐसा लगा कि वो आउट होने का भरसक प्रयास कर रहे हैं लेकिन, किस्मत को कुछ और ही मंजूर है। डेविड वॉर्नर ने 94 रनों की शानदार पारी खेली वहीं अपनी इस पारी के दौरान उन्हें कई जीवनदान मिले।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की पारी के 37वें ओवर की आखिरी गेंद पर वॉर्नर रनआउट होते-होते बचे। हुआ यूं कि वॉर्नर ने शॉट लगाया और गेंद शॉर्ट लेग पर खड़े हसीब हमीद के पास चली गई। गेंद हमीद के थोड़ा आगे गिरी, उन्होंने इसे पकड़ा, तब तक वॉर्नर क्रीज से बाहर निकल चुके थे। ऐसे में उनका काम तमाम होना लगभग तय था।

Advertisement

डेविड वॉर्नर ने क्रीज में वापस लौटने का भरसक प्रयास किया लेकिन वो ऐसा करने से पहले ही फिसल जाते हैं। वॉर्नर क्रीज के अंदर पहुंचने के लिए डाइव तो लगाते हैं लेकिन उनका बल्ला हाथ से छूट जाता है। हमीद के पास वॉर्नर को रनआउट करने का आसान सा मौका था लेकिन जब वो थ्रो करते हैं तब गेंद स्टंप्स पर नहीं लगती और वॉर्नर को जीवनदान मिल जाता है।

वहीं अगर अब तक घटे इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इंग्लैंड की टीम पहली पारी में महज 147 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने खबर लिखे जाने तक 2 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 90 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार