Ashes: कप्तान पैट कमिंस लंबे ब्रेक के बाद मैच में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए अपने तेज गेंदबाजी आक्रमण पर फिर से काम करना होगा।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, "कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की तरफ से मिचेल स्टार्क ने तेज गेंदबाजी करने की जिम्मेदारी संभाली थी, जबकि रिचर्डसन ने दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन टीम में वापसी की है।"

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज जोश हेजलवुड भी मांसपेशियों में चोट के कारण एडिलेड टेस्ट खेलने से चूक गए थे, लेकिन अब वो भी टेस्ट में वापसी करने को तैयार हैं। हालांकि, लैंगर को उम्मीद है कि मेलबर्न टेस्ट के लिए मिचेल स्टार्क तेज गेंदबाजों में से एक होंगे।

लैंगर ने गुरुवार को मीडिया से कहा, "स्टार्क की गेंदबाजी करने का तरीका अलग है, वह गेंद को लेंथ में डालने के अलावा बल्लेबाजों को परेशान भी करते हैं। वे अपनी शानदार फार्म में हैं।"

हेजलवुड और टेस्ट टीम के अन्य एनएसडब्ल्यू सदस्य क्रिसमस से पहले गुरुवार को मेलबर्न जाने वाले थे। लैंगर ने कहा कि जोश हेजलवुड ने मेलबर्न आने और अपनी गर्लफ्रैंड के साथ विक्टोरियन राजधानी में क्रिसमस मनाने का फैसला किया है।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार