दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच प्रवीण आमरे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मिली हार के बाद कहा है कि किसी भी चीज से ज्यादा मायने टीम का प्रयास करना रखता है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ मंगलवार को हुए मुकाबले में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

आमरे ने कहा, "हमें पता है कि आईपीएल में उतार-चढ़ाव आते हैं और हमें ऐसे मुकाबले भी मिलते हैं। हालांकि, कोचिंग ग्रुप टीम के प्रयास से खुश है। कठिन स्थिति के बावजूद ऋषभ पंत आखिरी ओवर तक डटे रहे जिसने हमें लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचने में मदद की। गेंदबाजी में भी हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा किया और यह सुनिश्चित किया कि केकेआर आसानी से लक्ष्य हासिल नहीं कर सके।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "आवेश खान (3/13) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदबाजी की। यह मैच के सकारात्मक पहलू हैं। हम देख सकते हैं कि खिलाड़ी दबाव में प्रदर्शन कर रहे हैं।"

आमरे ने कहा कि केकेआर के खिलाफ मिली हार टीम को आने वाले मुकाबलों में और भी ज्यादा प्रयास करने के लिए प्रेरित करेगी।

आमरे ने कहा, "जब आप हारते हैं तो आने वाले मुकाबले के लिए और प्रयास करते हैं। सभी मुकाबले महत्वपूर्ण है और हम हर मैच में अपना 100 फीसदी देंगे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार