2 दिसंबर। ढ़ाका में खेले गए दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को एक पारी और 184 रनों से हरा दिया। बांग्लादेश की इस ऐतिहासिक जीत में गेंदबाजों का अहम योगदान रहा। स्कोरकार्ड

Advertisement

बांग्लादेश के गेंदबाज खासकर मेहदी हसन ने कमाल की गेंदबाजी की और दोनों पारियों में 5 से ज्यादा विकेट लेने में सफल रहे। पहली पारी में मेहदी हसन ने 7 विकेट चटकाए थे तो वहीं दूसरी पारी में 5 विकेट लेने में सफल रहे। स्कोरकार्ड

Advertisement

गौरतलब है कि बांग्लादेश की टीम ने पहली पारी में 508 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था जिसके कारण वेस्टइंडी की टीम मैच में पूरी तरह से दबाव में आ गई थी। 

पहली पारी में वेस्टइंडीज की टीम 111 रन पर आउट हुई थी तो वहीं दूसरी पारी में 213 रन पर ऑलआउट हो गई। आपको बता दें कि टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ है कि विरोधी टीम को 40 विकेट 2 - टेस्ट मैचों की सीरीज में स्पिनरों ने चटकाए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार