सदर्न ब्रेव के ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने 10 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स के गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) के ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ दिए। पोलार्ड ने इन छक्कों से दिखा दिया कि उनमें कितना दम है। पोलार्ड ने इस मैच में शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को 2 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के अवार्ड से नवाजा गया। 

Advertisement

लॉरी इवांस के आउट होने के बाद पोलार्ड बल्लेबाजी करने आये और उनकी टीम संघर्ष कर रही थी। रॉकेट्स के गेंदबाजों ने ब्रेव के बल्लेबाजों पर दबाव बनाया लेकिन पोलार्ड ने उनके गेंदबाज राशिद खान पर अटैक करने का फैसला किया। उन्होंने 81वीं गेंद पर डीप मिडविकेट पर पहला छक्का जड़ा, अगली दो गेंदों पर पोलार्ड ने लॉन्ग-ऑफ पर छक्के जड़ डालें। 84वीं गेंद पर उन्होंने डीप मिडविकेट पर एक और छक्का लगाया और 85वीं गेंद पर उन्होंने राशिद को फिर से लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ा। इस तरह पोलार्ड ने राशिद जैसे गेंदबाज पर लगातार 5 छक्के जड़ दिए। इस मैच में पोलार्ड ने 23 गेंद में 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 45 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। 

Advertisement

रॉकेट्स ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 8 विकेट खोकर 126 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से टॉम बैंटन ने 17 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। कप्तान लुईस ग्रेगरी ने 17 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाये। क्रिस जॉर्डन ने सदर्न ब्रेव की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किये। 

सदर्न ब्रेव ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 99 गेंद में 8 विकेट खोकर और 127 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। पोलार्ड की 45(23) रन की ताबड़तोड़ पारी के अलावा एलेक्स डेविस और कप्तान जेम्स विंस ने क्रमशः 28(19), 28(26) रनों की पारियां खेली। जॉन टर्नर ने रॉकेट्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार