Trent Rockets vs London Spirit Match Prediction, The Hundred Mens 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला ट्रेंट रॉकेट्स और लंदन स्पिरिट के बीच रविवार, 26 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 10:30 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि साल 2025 के द हंड्रेड टूर्नामेंट में इन दोनों टीमों की टक्कर लंदन के आइकॉनिक स्टेडियम लॉर्ड्स में हुई थी जहां मेजबान टीम लंदन स्पिरिट ने 162 रन डिफेंड करके ट्रेंट रॉकेट्स को 21 रनों से हार का स्वाद चखाया था। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या लंदन स्पिरिट एक बार फिर ट्रेंट रॉकेट्स को मात देने में कामयाब होती है या फिर घरेलू मैदान पर ट्रेंट रॉकेट्स पिछली हार का हिसाब चुकता कर पाती है।
TRT vs LNS, The Hundred Mens 2026: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - रविवार, 26 जुलाई 2026
समय - 10:30 PM IST
वेन्यू - ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम
Trent Bridge, Nottingham Pitch Report
ट्रेंट ब्रिज की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां अक्सर बड़े स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं और TRT vs LNS मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है। समय के साथ पिच बल्लेबाज़ों के लिए और बेहतर होती जाती है, हालांकि शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को कुछ मदद मिल सकती है। यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 140-150 रन के आसपास है।
TRT vs LNS Head To Head Record
कुल - 05
ट्रेंट रॉकेट्स - 03
लंदन स्पिरिट - 02
TRT vs LNS, The Hundred Mens 2026: Where to Watch?
द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर Sony Sports Networks और OTT प्लेटफॉर्म FanCode App पर एन्जॉय कर सकते हैं।
TRT vs LNS, The Hundred Mens 2026: Player to Watch Out For
ट्रेंट रॉकेट्स की टीम से टॉम बैंटन, बेन डकेट और फिन एलन प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर लंदन स्पिरिट टीम की तो लियाम लिविंगस्टोन, डेवाल्ड ब्रेविस और एडम जाम्पा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
TRT vs LNS Probable Playing XI
Trent Rockets Probable Playing XI: फिन एलन, बेन डकेट, टॉम बैंटन, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, मिचेल सेंटनर, लुईस ग्रेगरी, क्रेग ओवरटन, केल्विन हैरिसन, मैट हेनरी, मोहम्मद आमिर।
London Spirit Probable Playing XI: लियाम लिविंगस्टोन (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रेटोरियस, किरण कार्लसन, जेम्स कोल्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जेम्स रेव (विकेटकीपर), डेविड विली, जेमी ओवरटन, एडम मिल्ने, एडम ज़म्पा, टायमल मिल्स।
TRT vs LNS Today's Match Prediction
द हंड्रेड 2026 के आठवें मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
TRT vs LNS Match Prediction, TRT vs LNS Pitch Report, Today's Match TRT vs LNS, The Hundred Mens 2026, TRT vs LNS Prediction, TRT vs LNS Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Trent Rockets vs London Spirit
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।