The Hundred Men's 2026: द हंड्रेड मेंस 2026 में इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स (Jordan Cox) ने बाउंड्री लाइन पर बेहतरीन समझदारी दिखाते हुए मुश्किल रिले कैच लपका और सेट बल्लेबाज जो क्लार्क (Joe Clarke) की पारी का अंत कर दिया।
द हंड्रेड मेंस 2026 का 15वां मुकाबला शनिवार (1 अगस्त) को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में बर्मिंघम फीनिक्स और वेल्श फायर के बीच खेला गया। बर्मिंघम फीनिक्स की पारी के दौरान तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जो क्लार्क शानदार लय में नजर आ रहे थे। उन्होंने सलामी बल्लेबाज मिचेल ओवेन के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 23 गेंदों में 44 रन जोड़ दिए थे। लेकिन पारी की 46वीं गेंद पर जॉर्डन कॉक्स ने अपनी फील्डिंग ब्रिलियंस से इस साझेदारी को तोड़ दिया।
जो क्लार्क ने इस गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में जोरदार शॉट खेला और गेंद बाउंड्री पार जाती हुई नजर आ रही थी। लेकिन वहां मौजूद जॉर्डन कॉक्स ने पहले बड़ी ही सफाई से हवा में ही गेंद को पकड़ लिया और फिर शानदार तरीके से हवा में उछाला ताकि उनका संतुलन बाउंड्री के बाहर न जाए। इसके बाद उन्होंने बिना कोई हड़बड़ी किए दूसरी कोशिश में शानदार रिले कैच पूरा कर लिया।
VIDEO:
इस शानदार कैच के साथ जो क्लार्क की 23 गेंदों में 35 रन की अच्छी पारी खत्म हो गई। उनके आउट होते ही बर्मिंघम फीनिक्स का स्कोर 70 रन पर तीसरा विकेट हो गया।
अगर मुकाबले की बात करें तो बर्मिंघम फीनिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम के लिए जो क्लार्क ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि डोनोवन फरेरा ने 21 गेंदों में 23 और मिचेल ओवेन ने 14 गेंदों में 18 रन का योगदान दिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेल्श फायर की ओर से गेंदबाजी में मार्को यानसेन और लॉकी फर्ग्यूसन सबसे सफल रहे। दोनों तेज गेंदबाजों ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।