भारतीय वूमेंस टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने मौजूदा हंड्रेड वूमेंस टूर्नामेंट में शानदार फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए एक रन-आउट करता कर दिया। मंधाना का ये रन आउट करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना गया है। मंधाना ने सदर्न ब्रेव की तरफ से खेलती है और उन्होंने ट्रेंट रॉकेट्स की सलामी बल्लेबाज ब्रायोनी स्मिथ (Bryony Smith) को गोल्डन डक पर रन आउट किया। हालांकि ट्रेंट रॉकेट्स ने यह मैच 24 रन से जीत लिया। 

Advertisement

जॉर्जिया एडम्स की कप्तानी वाली सदर्न ब्रेव की टीम की तरफ से लॉरेन चीटल ने गेंदबाजी की शुरुआत की। मैच की पहली ही गेंद पर ब्रायोनी स्मिथ ने मिडऑन पर गेंद को पुश करके सिंगल लेने की कोशिश की। वहीं मिडऑन पर खड़ी मंधाना ने 20 गज दूर से एक शानदार थ्रो मारते हुए सीधा हिट किया और रन आउट कर दिया। पहली ही गेंद पर इस तरह से विकेट मिलना काबिलेतारीफ है। 

Advertisement

ट्रेंट रॉकेट्स वूमेंस ने टॉस हारकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान नेट साइवर-ब्रंट ने बनाये। उन्होंने 37 गेंद में 8 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 60 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ग्रेस स्क्रिवेन्स ने 24 गेंद में 5 चौको की मदद से 36 रन की पारी खेली। सदर्न की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट लॉरेन बेल ने हासिल किये। एक-एक विकेट लॉरेन चीटल, कप्तान जॉर्जिया एडम्स और क्लो ट्रायॉन को मिला। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सदर्न ब्रेव 6 विकेट खोकर 131 रन ही बना पायी। ट्रायॉन ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 47(31) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और एक छक्का जड़ा। मंधाना ने 27 गेंद में 7 चौको की मदद से 42 रन की पारी खेली। कप्तान जॉर्जिया ने 27(29) रन बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए। एलेक्सा स्टोनहाउस ने रॉकेट्स की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये। एशले गार्डनर और हीदर ग्राहम एक-एक विकेट लेने में कामयाब रही। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार