The Hundred Women's 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 में सदर्न ब्रेव की स्टार बल्लेबाज माया बाउचर (Maia Bouchier) ने बल्ले के बाद फील्डिंग में भी कमाल दिखाया। बाउचर ने लॉन्ग ऑन से दौड़ लगाते हुए जमीन से कुछ इंच ऊपर शानदार डाइविंग कैच लपका और टीम को अहम विकेट दिलाया। 

Advertisement

द हंड्रेड विमेंस 2026 का 13वां मुकाबला गुरुवार (30 जुलाई) को साउथैम्प्टन के द रोज़ बाउल मैदान पर सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में सदर्न ब्रेव की ओर से बल्लेबाजी करते हुए माया बाउचर ने 31 गेंदों में 45 रन की जबरदस्त पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत टीम ने निर्धारित 100 गेंदों में 3 विकेट खोकर 140 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उनके अलावा लिज़ेल ली ने भी 28 गेंदों में 43 रन बनाकर अहम योगदान दिया।

लक्ष्य का बचाव करते हुए माया बाउचर ने फील्डिंग में भी अपना जलवा दिखाया। बर्मिंघम फीनिक्स की पारी की 94वीं गेंद पर एनेरी डर्कसन बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने ऑफ स्टंप की लाइन पर फैंकी गई इस फुल लेंथ गेंद पर जोरदार बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर हवा में ऊंची चली गई।

लॉन्ग ऑन पर तैनात माया बाउचर ने गेंद पर नजर बनाए रखी, तेजी से आगे की ओर दौड़ीं और फिर शानदार डाइव लगाते हुए जमीन से कुछ इंच ऊपर बेहतरीन कैच पूरा किया। 

VIDEO:

इस शानदार कैच के साथ एनेरी डर्कसन की पारी 9 गेंदों में सिर्फ 5 रन पर समाप्त हो गई। उस समय बर्मिंघम फीनिक्स का स्कोर 110 रन पर चार विकेट था और टीम को आखिरी ओवरों में तेज रन बनाने की जरूरत थी। डर्कसन के आउट होते ही फीनिक्स की जीत की बची-खुची उम्मीदें भी लगभग खत्म हो गईं।

Also Read: LIVE Cricket Score

141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविना पेरिन ने 43 गेंदों में 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और टैमी ब्यूमोंट ने भी उनका अच्छा साथ देते हुए 23 गेंदों में 22 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। नतीजा यह रहा कि सदर्न ब्रेव ने यह मुकाबला 24 रन से अपने नाम कर लिया। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार