21 नवंबर। क्रिकेट फैन्स के लिए चौंकाने वाली खबर उस समय आई जब मुंबई इंडियंस के दिग्गज किरोन पोलार्ड  ने अपने साथी खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया था।

Advertisement

जैसे ही यह खबर सामने आई फैन्स हैरान हुए कि आखिर में ऐसा क्या हुआ कि किरोन पोलार्ड  ने रोहित शर्मा को सोशल नेटवर्किंग साइट्स से अनफॉलो कर दिया।

Advertisement

गौरतलब है कि रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के कप्तान हैं और किरोन पोलार्ड को हमेशा सपोर्ट करते हैं। यही कारण है कि आईपीएल 2020 के ऑक्शन से पहले किरोन पोलार्ड  को मुंबई इंडियंस की टीम ने रिटेन किया है।

ऐसे में अब पोलार्ड के अनफॉलो करने का कारण सामने आया है। दरअसल मीडिया में यह बात जानबूझकर फैलाई गई थी कि पोलार्ड ने उन्हें अनफॉलो किया है।

ऐसा इसलिए क्योंकि यह पूरा का पूरा स्टंट एक ऐड के लिए था। यह ऐड भारत - वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर बनाया गया है। इस ऐड का मकसद दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा दर्शाने के लिए हैं।

आपको बता दें कि इस समय रोहित शर्मा ईडन गॉर्डन के मैदान पर बांग्लादेश के खिलाफ डे- नाइट टेस्ट मैच खेलने की तैयारी कर रहे हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच ईडन गॉर्डन में 22 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच यह पहला डे- नाइट टेस्ट मैच खेला जाने वाला है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार