चेन्नई सपुर किंग्स ने जारी किया धोनी और रैना की Video, कहा द किंग इज हेयर

Updated: Wed, May 20 2020 12:39 IST
Chennai Super Kings (BCCI)

चेन्नई, 20 मई| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को अपने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जिसमें उनके फॉलोअर्स की उनके प्रति दिवानगी देखी जा सकती है। अगर हालात सामान्य होते तो धोनी इस समय

आईपीएल-13 में चेन्नई की कप्तानी कर रहे होते लेकिन कोविड-19 के कारण आईपीएल को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

इस वीडियो में, धोनी दरवाजे से बाहर आते हुए बस में बैठने जा रहे हैं। उनके साथ चिन्ना थाला यानी सुरेश रैना भी हैं। इस वीडियो में प्रशंसकों को धोनी के लिए चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।

धोनी ने दरवाजे के बाहर निकलते हुए सबसे पहले सिक्योरटी गार्ड के सैल्यूट का जवाब दिया और फिर अपने प्रशंसकों की तरफ अपने हाथ में पकड़े अंगूर दिखाते हुए बस में बैठ गए।

फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, "प्यारे राजा यहां हैं (द स्वीट किंग इज हेयर)। बेहतरीन।"
 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें