टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया के कुछ बल्लेबाजों का इस मैदान पर रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है और बल्ले से लगातार रन निकले हैं।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में दबाव काफी ज्यादा होता है, लेकिन भारतीय टीम के लिए राहत की बात यह है कि मौजूदा स्क्वॉड के कुछ बल्लेबाजों का इस मैदान पर रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।

Advertisement

1 हार्दिक पांड्या
सबसे पहले बात करें हार्दिक पांड्या की, तो अहमदाबाद का यह मैदान उन्हें काफी रास आता है। गुजरात टाइटंस के पूर्व कप्तान हार्दिक ने यहां आठ टी20 पारियों में 227 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 160.99 का रहा है। फिनिशर की भूमिका में उतरते हुए उन्होंने यहां कई अहम पारियां खेली हैं। इस मैदान पर पांड्या की सर्वश्रेष्ठ पारी 63 रन की रही है।

2 सूर्यकुमार यादव
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी इस मैदान पर रिकॉर्ड अच्छा रहा है। सूर्यकुमार ने यहां खेले गए सात टी20 इंटरनेशल मुकाबलों में 170 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 144.1 का रहा है। हालांकि हाल के कुछ मैचों में उनका बल्ला शांत रहा है, लेकिन इससे पहले इसी मैदान पर उन्होंने 57, 32 और 24 रन की तेज पारियां खेलकर अपनी क्षमता दिखाई थी।

3 शिवम दुबे
शिवम दुबे भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दुबे ने अहमदाबाद में सिर्फ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, लेकिन 118 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 166.19 का रहा है। नीदरलैंड के खिलाफ 31 गेंदों में 66 रन की पारी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 42 रन की जुझारू पारी उनके शानदार प्रदर्शन की मिसाल है।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऐसे में इन तीन बल्लेबाजों का अहमदाबाद में शानदार रिकॉर्ड फाइनल से पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी उम्मीद बनकर सामने आ रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार