सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट से मात खाने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि इस मैच में मौसम अचानक से बदला जिसकी उनकी टीम ने उम्मीद नहीं की थी। बैंगलोर के बल्लेबाज इस मैच में पूरी तरह से विफल रहे और टीम 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। हैदराबाद ने आसानी से यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।

Advertisement

कोहली ने मैच के बाद कहा, "हमारा स्कोर काफी नहीं था। हमें लगा था कि 140 अच्छा टोटल होगा, लेकिन स्थितियां अचनाक से बदल गईं, जिसकी हमनें कल्पना भी नहीं की थी। हमने सोचा था कि मौसम अच्छा होगा और ज्यादा ओस नहीं होगी।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमने बल्ले से हिम्मत नहीं दिखाई। उनके गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और पिच का अच्छे से इस्तेमाल किया।"

प्लेऑफ को लेकर कोहली ने कहा, "स्थिति बेहद साफ थी है, आखिरी मैच जीतो और शीर्ष-2 में रहते हुए लीग चरण का अंत करो। यह काफी रोमांचक होने वाला है। दो टीमें 14 पॉइंट्स पर हैं।"
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार