केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने रविवार को आईपीएल में पहले विकेट के लिए तीसरी सबसे बड़ी साझेदारी को अंजाम दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब की जोड़ी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ यह साझेदारी की। सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो के नाम आईपीएल में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड है जो उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ 31 मार्च 2019 को बनाया था। इन दोनों ने बेंगलोर के खिलाफ 185 रनों की साझेदारी की। मयंक और राहुल की जोड़ी तीन रनों से इस रिकार्ड को अपने नाम करने से चूक गई।

Advertisement

दूसरे नंबर पर क्रिस लिन और गौतम गंभीर द्वारा कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए की गई 184 रनों की साझेदारी है।

Advertisement

मयंक और राहुल ने हालांकि एडम गिलक्रिस्ट और पॉल वलथाटी के बीच 2011 में पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए की गई 132 रनों की साझेदारी के रिकार्ड को भी तोड़ दिया। अब इन दोनों के नाम पंजाब के लिए पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकार्ड हो गया है। मयंक का आईपीएल में यह पहला शतक है।

इसके अलावा इन दोनों के नाम पंजाब की तरफ से किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। एडम गिलक्रिस्ट ने शॉन मार्श के साथ 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पंजाब के लिए दूसरे विकेट के लिए 206 रन जोड़े थे।

मयंक को टॉम कुरैन ने संजू सैमसन के हाथों कैच करा इस साझेदारी को तोड़ा। मयंक ने 50 गेंदों पर 10 चौके और सात छक्कों की मदद से 106 रन बनाए।

राहुल 194 के कुल योग पर 54 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने सात चौके और एक छक्का लगाया। यह इस सीजन का उनका दूसरा अर्धशतक है। इससे पहले राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ शानदार नाबाद शतक लगाया था।

Advertisement

पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट पर 223 रन का स्कोर बनाकर राजस्थान के सामने जीत के लिए 224 रनों का लक्ष्य रखा है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार