होमताज़ा ख़बरेंBNG vs INDविराट कोहली 0 पर हुए आउट, भारत की सरजमीं पर तीसरी बार हुआ ये अनचाहा कारनामा
विराट कोहली 0 पर हुए आउट, भारत की सरजमीं पर तीसरी बार हुआ ये अनचाहा कारनामा
15 नवंबर,नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कोहली 2 गेंद खेलकर 0 के स्कोर पर तेज गेंदबाज...
15 नवंबर,नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपना खाता भी नहीं खोल पाए। कोहली 2 गेंद खेलकर 0 के स्कोर पर तेज गेंदबाज अबू जायेद के खिलाफ एलबीडबल्यू आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।
ऐसा तीसरी बार हुआ है जब कोहली भारत की सरजमीं पर कोई टेस्ट मैच खेलते हुए 0 पर आउट हुए हैं।
इससे पहले 2016 में पुणे में खेले गए टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क ने और 2017 में कोलकाता में खेले गए टेस्ट मैच में सुरंगा लकमल ने कोहली को 0 के स्कोर पर आउट किया था।
बता दें कि कोहली के पास इस पारी में बतौर कप्तान 5000 टेस्ट रन पूरे करने का मौका था। इसके लिए उनको 32 रनों की दरकार थी। हालांकि अगर इस मैच में दूसरी पारी का खेल होता है तो उसमें भी कोहली ये कीर्तिमान बना सकते हैं।