बांग्लादेश से वनडे सीरीज में मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान की फॉर्म पर लगातार सवाल उठने लगे हैं। इस सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा और इसी कड़ी में उनकी ही टीम के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने भी खुलकर उनकी आलोचना की है।

Advertisement

दरअसल, हाल ही में पाकिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में करारी हार का सामना करना पड़ा है। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में पाकिस्तान 11 रन से हार गया, जिसके साथ ही टीम 2-1 से सीरीज गंवा बैठी। इस सीरीज में टीम के सबसे अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ 58 रन बनाए और पूरी सीरीज में बुरी तरह फ्लॉप रहे।

Advertisement

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज अहमद शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिजवान की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि, “गेंदें आपकी रेंज में आ रही हैं, रिजवान साहब। इतना समय बीत चुका है और हम काफी समय से यही बात कहते आ रहे हैं, लेकिन आपकी तकनीक में कोई सुधार नहीं दिख रहा। आपका पूरा खेल लेग साइड पर आधारित है। ‘लर्न ही लर्न’ ही चलता जा रहा है, इतने सालों से आप सिर्फ सीख ही रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “आप सिर्फ बातें करते रहते हैं। जो लोग आपको चुन रहे हैं, वो भी कुछ नहीं सीख रहे। मैदान पर प्रदर्शन कीजिए, बातें मत कीजिए। बैट और बॉल के बीच बड़ा गैप दिख रहा है। आप गेंद की लाइन में क्यों नहीं आ रहे? गेंद आपकी रेंज में खुद नहीं आएगी। बड़े दिल से खेलिए और खुद से सवाल कीजिए कि क्या आप गेंद की सही लाइन में आ रहे हैं?”

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि मोहम्मद रिजवान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 की पाकिस्तान टीम में भी जगह नहीं मिल पाई थी। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ इस वनडे सीरीज में उन्हें मौका मिला, लेकिन वह इसे भुना नहीं सके। अब उनके प्रदर्शन को लेकर सवाल और तेज हो गए हैं। वहीं पाकिस्तान टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद अब चयनकर्ताओं और सीनियर खिलाड़ियों दोनों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार