इस पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक को बनाये जानें को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्हें कप्तान बनाना 'क्रिकेटिंग सेंस'

Updated: Sun, Dec 17 2023 20:51 IST
इस पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस का कप्तान हार्दिक को बनाये जानें को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- उन्ह (Image Source: Google)

शुक्रवार, 15 दिसंबर को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने 36 वर्षीय रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को आगामी सीजन के लिए कप्तान बना दिया। इस चीज के बाद रोहित के फैंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फ्रेंचाइजी की जमकर आलोचना की। अब इस चीज पर पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि लोगों को ज्यादा भावुक नहीं होना चाहिए। हार्दिक, जिन्होंने वनडे और टी20 में भी भारत की कप्तानी की है उन्हें कप्तान बनाना 'क्रिकेटिंग सेंस' है।

मांजरेकर ने कहा कि, "रोहित शर्मा के बारे में किसी को भावुक या भावनात्मक तौर पर नहीं सोचना चाहिए। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा कदम है क्योंकि हार्दिक पांड्या एक शानदार लीडर हैं और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। तो, वह आपके इन-फॉर्म टी20 कप्तान और खिलाड़ी हैं।  रोहित लंबे समय से हैं। इसलिए, हार्दिक जैसे खिलाड़ी का होना काफी मायने रखता है। मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि उन्हें इस बात का दबाव महसूस न हो कि ट्रांसफर कैसे हुआ और मुंबई इंडियंस उनका इतना समर्थन कर रही है।"

रोहित 2011 में मुंबई के कप्तान बने थे और उसके बाद से उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में फ्रेंचाइजी को चैंपियन बनाया था। वहीं 2021 आईपीएल के बाद, हार्दिक गुजरात टाइटन्स में चले गए और उन्हें अपने पहले सीज़न में टीम को चैंपियन बनवाया। इसके बाद 2023 में, चेन्नई सुपर किंग्स के साथ हुए फाइनल में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था लेकिन हार्दिक की कप्तानी की तारीफ हुई थी। 

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट: रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडोर्फ, रोमारियो शेफर्ड (लखनऊ सुपर जायंट्स से ट्रेड), हार्दिक पांड्या (जीटी से ट्रेड अब कप्तान)।

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किये गए खिलाड़ियों की लिस्ट: मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसन, झाय रिचर्डसन, राइली मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें