31 जनवरी। चौथे वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को 8 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में पहली जीत अर्जित करने में सफल रही। न्यूजीलैंड टीम ने केवल 2 विकेट खोकर 93 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
Advertisement
गौरतलब है कि भारत की टीम केवल 92 रन पर आउट हो गई थी। न्यूजीलैंड के तरफ से हेनरी निकोलस ने नाबाद 30 रन और रॉस टेलर ने 37 रन बनाकर नाबाद रहे। स्कोरकार्ड
इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम 92 रनों पर सिमट गई। आपको बता दें कि वनडे में सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते भारत की यह सबसे बड़ी हार है। न्यूजीलैंड ने भारत को 212 गेंद शेष रहते हराया है।
Advertisement
इससे पहले साल 2010 में दंबुला में श्रीलंका ने भारत को 209 गेंद शेष रहते हराया था। इसके अलावा साल 2012 में हम्बनटोटा में श्रीलंका ने भारत को 181 गेंद शेष रहते हराया था।