26 जनवरी।  भारत ने यहां शनिवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। स्कोरकार्ड

Advertisement

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे। किवी टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 40.2 ओवरों में 234 रनों पर ढेर हो कर मैच हार गई।

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली दफा हुआ है जब भारतीय टीम 26 जनवरी को कोई वनडे मैच जीत पाई थी।

इससे पहले भारत ने 26 जनवरी के 3 मैच खेले हैं जिसमें 2 में हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं एक मैच का परिणाम नहीं निकल पाया था।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार