8 जून। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को जुलाई में श्रीलंकाई दौरे के लिए भारत की अंडर 19 टीम में शामिल कर लिया गया है। अर्जुन तेंदुलकर भारत की अंडर 19 टीम का हिस्सा बन गए हैं जो श्रीलंका में जाकर 4 दिवसीय मैच में अपने परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीतने की भरसक कोशिश करेंगे।

Advertisement

आपको बता दें कि जैसे ही अर्जुन तेंदुलकर के अंडर 19 टीम में शामिल होने की खबर सामने आई वैसे ही हर कोई सचिन को बधाई देने में लग गया।

Advertisement

यहां तक कि मुंबई इंडियंस की टीम ने भी अर्जुन तेंदुलकर के लिए एक बधाई संदेश ट्विट किया। इस ट्विट में सबसे बड़ी खासियत थी कि अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस टीम की जर्सी पहने हुए हैं।

ऐसे में कई लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि आने वाले आईपीएल 2019 में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम के तरफ से खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।

गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस की टीम के मेंटॉर हैं और हो सकता है कि मुंबई इंडियंस के द्वारा इस तरह से बधाई संदेश ट्विट करने का मतलब इसी ओर इशारा हो।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार