श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर थिसारा परेरा (Thisara Perera) ने अपनी फेवरेट ऑलटाइम टी-20 इंलेवन का ऐलान किया हैं। न्यूज 9 से बातचीत में चुनी गई इस टीम में परेरा ने अपने साथी खिलाड़ी रहे लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) को जगह नहीं दी है, जो इस फॉर्मेट के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार हैं। अपनी टीम में उन्होंने चार भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है। इसके अलावा वेस्टइंडीज,ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के दो-दो और अफगानिस्तान के एक खिलाड़ी को जगह दी है। 

Advertisement

परेरा ने यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और हिटमैन रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर चुना है। इसके बाद नंबर 3 पर विराट कोहली को रखा है। उनके अलावा मिडल ऑर्डर पर नंबर 4 पर एबी डी विलियर्स और नंबर 5 पर डेविड मिलर।

Advertisement

विकेटकीपर के तौर पर उन्होंने एमएस धोनी को चुना है और उन्हें ही अपनी इस टीम का कप्तान बनाया है। 

गेंदबाजी विभाग की बात की जाए तो इसमें दो स्पिनर और तीन तेज गेंदबाज हैं। बतौर स्पिनर उन्होंने राशिद खान और सुनील नारायण को चुना है। वहीं तेज गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क औऱ शॉन टेट को जगह दी है। 

बता दें कि परेरा ने पिछले साल 2021 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। 

थिसारा परेरा की ऑलटाइम टी-20 इलेवन

Advertisement

क्रिस गेल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, डेविड मिलर, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), राशिद खान,सुनील नारायण, जसप्रीत बुमराह, मिचेल स्टार्क औऱ शॉन टेट

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार