Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Thisara perera

IVPL 2024: Thisara Perera's fifty helps Red Carpet Delhi beat Mumbai Champions by 5 wickets
Image Source: IANS

तिषारा परेरा के अर्धशतक से रेड कार्पेट दिल्ली ने मुंबई चैंपियंस को 5 विकेट से हराया

By IANS News February 27, 2024 • 18:20 PM View: 138
Red Carpet Delhi:

ग्रेटर नोएडा (यूपी), 27 फरवरी (आईएएनएस) तिषारा परेरा की 28 गेंदों पर 65 रनों की तूफानी पारी की बदौलत रेड कार्पेट दिल्ली ने इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (आईवीपीएल) के आठवें मैच में मुंबई चैंपियंस पर मंगलवार को यहां शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर में पांच विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

मुंबई चैंपियंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 139/8 रन बनाए लेकिन रेड कार्पेट दिल्ली ने 32 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। रेड कार्पेट दिल्ली के लिए एश्ले नर्स और विक्रांत शर्मा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि परेरा ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Related Cricket News on Thisara perera

Advertisement