लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2023 (Legends League Cricket 2023) के क्वालीफायर 2 में मणिपाल टाइगर्स ने गेंदबाजों और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से इंडिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मणिपाल ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। फाइनल में उनका मुकाबला अर्बनराइजर्स हैदराबाद से 9 दिसंबर को होगा। इंडिया कैपिटल्स की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में केविन पीटरसन की जगह दिलहारा फर्नांडो आये।
इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 177 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन केविन पीटरसन के बल्ले से निकले। उन्होंने 27 गेंद का सामना करते हुए 2 चौको और 5 छक्कों की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। बेन डंक ने 26 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 28 रन की पारी खेली। किर्क एडवर्ड्स ने 18 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाये। अंत में इसुरु उदाना ने 13 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 26* रन की पारी खेली। मणिपाल टाइगर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट थिसारा परेरा और मिचेल मैक्लेनाघन ने लिए। पंकज सिंह ने एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपाल टाइगर्स ने मैच को 18.4 ओवर में 4 विकेट खोकर और 181 रन बनाकर जीत लिया। मणिपाल टाइगर्स की तरफ से सबसे ज्यादा रन असेला गुणरत्ने ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 39* रन की पारी खेली। इम्पैक्ट प्लेयर कॉलिन डी ग्रांडहोम ने 24 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 38* रन की पारी खेली। गुणरत्ने और कॉलिन ने 57* (37) रन की साझेदारी निभाई। एंजेलो परेरा ने 27 गेंद में 5 चौको की मदद से 35 रन की पारी खेली। चैडविक वाल्टन ने 18 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। कैपिटल्स की तरफ से फिदेल एडवर्ड्स, इसुरु उदाना, ईश्वर पांडे और दिलहारा फर्नांडो ने हासिल किये।