VIDEO: कनेरिया ने लगभग धोनी के सिर पर मार दी थी गेंद, फिर माही ने अपने अंदाज में लिया बदला

Updated: Tue, Jul 13 2021 10:54 IST
Throwback - Dhoni's epic reply to Danish Kaneria after Pak spinner's dangerous throw aimed at his he (Image Source: Google)

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था तब वर्ल्ड क्रिकेट के कई गेंदबाज उनके सामने कांपते थे। कारण था कि धोनी के पास हर गेंद का जवाब होता था और वह किसी भी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने का दम रखते थे।

साल 2006 में कुछ ऐसा ही हुआ था जब भारत और पाकिस्तान के बीच फैसलाबाद में हुए एक टेस्ट मैच में धोनी और पाकिस्तान के स्पिनर दानिश कनेरिया के बीच बीच मैदान पर तनाव देखने को मिला और अंत में धोनी ने इसका जवाब अपने गगनचुंबी छक्के से दिया।

इस मैच में जब माही 39 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब पाकिस्तानी स्पिनर कनेरिया ने एक तेज थ्रो धोनी की ओर फेंका जो काभी खतरनाक था और वो अगर धोनी अपनी जगह से नाम हिलते तो वो उनके सिर पर जा लगती। लेकिन धोनी भी शांत नहीं बैठे और उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनर के इस हरकत का जवाब अपने ही अंदाज में दिया। कनेरिया ने गेंद डाली जिसे धोनी ने आगे बढ़ते हुए एक गगनचुंबी छक्का लगाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by IPL UPDATES 2021 (@cricket.ride2021)


धोनी ने इस मैच में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया और उन्होंने 153 गेंदों में 148 रनों की पारी खेली जिसमें 19 चौके और 4 छक्के शामिल थे। यह टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया लेकिन धोनी की यह पारी काभी साहसिक थी। भारतीय टीम हालांकि यह सीरीज 1-0 से हार गई लेकिन इसके बाद राहुल द्रविड़ की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से वनडे सीरीज में धोया। इस सीरीज में भारत की ओर से महेंद्र सिंह धोनी और उनके जोड़ीदार युवराज सिंह का बोलबाला रहा। 

 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें