भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने शुक्रवार (15 नवंबर) को साउथ अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए चौथे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में अपनी तूफानी पारी से धमाल मचा दिया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक ने 47 गेंदों में नाबाद 120 रन की पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 10 छक्के जड़े। उनका यह सीरीज का लगातार दूसरा शतक था औऱ इसके साथ की तिलक के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गए। 

Advertisement

तोड़ा सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

Advertisement

तिलक ने पारी के दौरान 41 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके साथ ही भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव (45 गेंद) को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे आगे रोहित शर्मा (35 गेंद) औऱ संजू सैमसन (40 गेंद) हैं। 

एक सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के

भारत के लिए एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड तिलक ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 छक्के जड़े। उनके बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं, जिन्होंने इस सीरीज में ही 19 छक्के जड़े। 

एक द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन

Advertisement

तिलक ने इस सीरीज में  4 पारियों में 140 की औसत और 198.58 की स्ट्राईक रेट से 280 रन बनाए, जिसमें दो शतक शामिल हैं। इसके साथ ही वह भारत के लिए एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 

ऐसा करने वाले के तीसरे खिलाड़ी 

तिलक एक द्विपक्षीय टी-20 इंटरनेशनल सीरीज  में दो शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी (पूर्ण सदस्य देश)  बन गए हैं। उनसे अलावा इंग्लैंड के फिलिप सॉल्ट ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ औऱ संजू सैमसन ने इस सीरीज में ही दो शतक जड़ने का कारनामा किया। बता दें कि सेंचुरियन में खेले गए तीसरे टी-20 में तिलक ने 56 गेंदों में नाबाद 107 रन बनाए थे। 

Advertisement

इस मुकाबले में तूफानी शतक के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच औऱ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार