लंदन, 30 जून| इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब वॉरसेस्टरशायर ने इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर टिम ब्रेसनन के साथ दो साल का करार किया है। ब्रेसनन शुरुआत में लोन के रूप में वॉरसेस्टरशायर से जुड़ेंगे, जिसे अभी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) से मंजूरी मिलना बाकी है।

Advertisement

ब्रेसनन ने क्लब की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, " मैं वॉरसेस्टरशायर से जुड़ने के लिए रोमांचित हूं। यह एक ऐसा क्लब है जिसकी मैंने हमेशा तारीफ की है और मैंने हमेशा यॉर्कशायर और इंग्लैंड के साथ एजबेस्टन में खेलने का आनंद लिया है।"

Advertisement

35 वर्षीय ब्रेसनन ने हाल में यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट को छोड़ने का फैसला किया था, जिससे उनका इस क्लब के साथ 19 साल से चला आ रहा रिश्ता भी समाप्त हो गया था। यॉर्कशायर ने 2014 और 2015 में लगातार दो बार काउंटी चैंपियनशिप जीती थी।

ब्रेसनन इंग्लैंड की उस टीम का हिस्सा थे, जिसने 2010 में वेस्टइंडीज में टी 20 विश्व कप जीता था। इसके अलावा 2011 में आईसीसी विश्व टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन स्थान हासिल किया था।

वॉरसेस्टरशायर के स्पोटर्स निदेशक पॉल फारब्रेस ने कहा, "अपने नाम के साथ कई ट्राफियों के साथ, टिम एक विजेता है और वह जानते हैं कि वास्तव में उच्च स्तर पर सफल होने के लिए क्या करना चाहिए। उनके पास पावरप्ले में गेंदबाजी करने और सीमित ओवरों में गेंद और बल्ले से मैच करीब लाने का विशाल अनुभव है।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार