आईपीएल 2026 से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन के अपने सबसे महंगे खिलाड़ी का शानदार अंदाज में स्वागत किया है। टीम ने एक खास वीडियो के जरिए फैंस के बीच जबरदस्त माहौल बना दिया। इस खिलाड़ी की एंट्री से टीम को बड़ी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सभी टीमों के खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों से जुड़ रहे हैं और इसी कड़ी में कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी राहत मिली है। टीम के इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन अब आधिकारिक तौर पर टीम से जुड़ गए हैं। केकेआर ने ग्रीन का स्वागत एक अलग और शानदार अंदाज में किया। टीम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्पेशल वीडियो जारी किया, जिसमें ग्रीन को सुपरविलेन के रूप में दिखाया गया। हाथ में हथौड़ा लिए उनका एंट्री सीन काफी दमदार था और वीडियो के आखिर में उनकी स्माइल ने फैंस के बीच इस क्लिप को वायरल कर दिया।

Advertisement

कैमरून ग्रीन को केकेआर ने आईपीएल 2026 ऑक्शन में 25.20 करोड़ रुपये की बड़ी कीमत में खरीदा था। इसके साथ ही वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए थे। ग्रीन का टीम से जुड़ना केकेआर के लिए इसलिए भी अहम है क्योंकि टीम के प्रमुख गेंदबाज हर्षित राणा और आकाश दीप पहले ही चोट के चलते उपलब्ध नहीं हैं, जबकि मथीशा पथिराना भी देर से टीम से जुड़ेंगे। ऐसे में ग्रीन टीम को संतुलन देने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। ग्रीन इस सीजन में आंद्रे रसेल की जगह लेते नजर आ सकते हैं, जिन्होंने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। ऐस में ग्रीन बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए मैच विनर साबित हो सकते हैं।

हालांकि हाल के समय में ग्रीन की फॉर्म को लेकर सवाल जरूर उठे हैं। एशेज टेस्ट सीरीज में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए। लेकिन ग्रीन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही घरेलू शेफील्ड शील्ड में 135 रन की एक शतकीय पारी खेली थी, जिससे उनका थोड़ा आत्मविश्वास जरूर थोड़ा बेहतर हुआ होगा।

कैमरून ग्रीन इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए भी खेल चुके हैं। हालांकि चोट के कारण वह आईपीएल 2025 का सीजन नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वह 2026 में तीसरी फ्रेंचाइजी के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मैदान पर उतरने वाले हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि ग्रीन ने आईपीएल में अपने पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 से ज्यादा रन बनाए थे और 10 से ज्यादा विकेट भी लिए थे। ऐसे में कोलकाता की टीम को उनसे इस सीजन में बड़े प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार