रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और जीत के बाद उनके खिलाड़ी जमकर जश्न मनाते हुए भी नजर आए। अब सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो भी सामने आया है जिसमें उनके खिलाड़ी टिम डेविड और फिल सॉल्ट अपने कोच एंडी फ्लावर के साथ भी मस्ती करते हुए नजर आए और ये मस्ती थोड़ी ज़्यादा ही हो गई।
दरअसल, आरसीबी की जीत का जश्न मनाते हुए, साल्ट और डेविड ने हेड कोच एंडी फ्लावर के सिर पर एक बाल्टी ठंडा पानी डाल दिया। इस घटना का वीडियो अगले ही दिन वायरल हो गया और फैंस डेविड और सॉल्ट को आरसीबी के अब तक के सबसे शरारती खिलाड़ी कहने लगे। हेड कोच के साथ उनकी ये बचकानी शरारत आरसीबी के जश्न के सबसे यादगार पलों में से एक बन गई।
वहीं, ये सीजन खत्म होते-होते टिम डेविड के लिए एक बुरी खबर भी सामने आई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का ये स्टार बल्लेबाज आईपीएल 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएगा। बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 फाइनल के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में उन पर एक मैच का प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा उन पर जुर्माना भी लगाया गया है।
Also Read: LIVE Cricket Score
ये कार्रवाई आईपीएल 2026 के फाइनल मैच के दौरान हुई एक घटना के कारण की गई है। अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए फाइनल में टिम डेविड को आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया। आईपीएल की ओर से जारी बयान के अनुसार डेविड ने गुजरात की पारी के 10वें ओवर के दौरान ऑन-फील्ड अंपायर नितिन मेनन की दिशा में गुस्से में आइस बैग फेंक दिया था।