India vs Australia 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड (Tim David 1000 T20I Runs) ने रविवार (2 नवंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होबार्ट के बैलेरीव ओवल स्टेडियम में तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया।

Advertisement

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे डेविड ने 194.74 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में74  रन की पारी खेली,जिसमें 8 चौके और 5 छक्के जड़े। इस दौरान उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

Advertisement

देश के लिए सबसे तेज 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन

इस पारी के दौरन डेविड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपने 1000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह एक देश के लिए सबसे कम गेंदों में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वह 569 गेंदों में इस आंकड़े  तक पहुंचे हैं।  डेविड ने भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ा, जिन्होंने भारत के लिए 573 गेंदों में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन पूरे किए थे। 

T20I में किसी देश के लिए सबसे तेज़ 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी

569 गेंदें - टिम डेविड (ऑस्ट्रेलिया)

Advertisement

573 गेंदें - सूर्यकुमार यादव (भारत)

604 गेंदें - ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)

611 गेंदें - फिन एलन (न्यूजीलैंड)

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया  के लिए एक साल में सबसे ज्यादा छक्के

ऑस्ट्रेलिया के लिए एक कैलेंडर साल में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड डेविड ने अपने नाम कर लिया। डेविड साल 2025 में इस फॉर्मेट में 35 छक्के जड़े हैं। उन्होंने ट्रैविस हेड को पीछे छोड़ा,जिन्होंने साल 2024 में 33 छक्के जड़े थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि डेविड के नाम इस फॉर्मेट में 1500 से ज्यादा रन दर्ज हैं। वह इससे पहले सिंगापुर के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते थे। उन्होंने सिंगापुर के लिए 14 पारियों में 558 रन बनाए हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार