Tim David Hits 30 Runs Of Jamie Overton Over: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्टार बल्लेबाज टिम डेविड ने बल्लेबाजी का ऐसा रौद्र रूप दिखाया, जिसने मैच का रुख ही बदल दिया। उन्होंने जेमी ओवरटन के एक ओवर में ताबड़तोड़ रन बटोरते हुए फैंस को रोमांचित कर दिया।
रविवार (5 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टिम डेविड ने ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, लेकिन टिम डेविड ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया।
पारी के 19वें ओवर में जेमी ओवरटन गेंदबाजी करने आए और यहीं से मैच का सबसे धमाकेदार पल देखने को मिला। टिम डेविड ने इस ओवर में ओवरटन पर जमकर हमला बोला और चार 4 गगनचुंबी छक्के जड़ते हुए कुल 30 रन बटोर लिए। हर शॉट के साथ गेंद सीधे बाउंड्री के पार जाती दिखी और ओवरटन के पास कोई जवाब नहीं था।
VIDEO:
डेविड ने चेन्नई के बाकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। उन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 8 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 70 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उनकी पावर हिटिंग साफ नजर आई। इस दौरान उन्होंने कप्तान रजत पाटीदार के साथ चौथे विकेट के लिए 99 रन की शानदार साझेदारी भी की, जिसने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पाटीदार ने 48 रन बनाकर नाबाद रहे, लेकिन ज्यादातर स्ट्राइक टिम डेविड के पास ही रही।
Also Read: LIVE Cricket Score
अगर बाकी बल्लेबाज़ों की बात करें तो विराट कोहली 28 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि फिल सॉल्ट ने 46 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंदों में 50 रन की शानदार पारी खेली। इन सभी पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।