पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) के समय से परंपरा है कि कप्तान ट्रॉफी जीतने के बाद टीम के सबसे युवा खिलाड़ी को सौंप देता है। लेकिन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में जीत के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ट्रॉफी किसी खिलाड़ी को नहीं बल्कि एक नए शख्स सौंपी। 

Advertisement

वो शख्स थे जयदेव शाह, जिन्हें श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए बीसीसीआई प्रतिनिधि चुना गया है। वह मौजूदा समय में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। बता दें कि भारत को टी-20 सीरीज के बाद अब श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की सीरीज भी खेलनी है। 

Advertisement

जयदेव सौराष्ट्र के पूर्व कप्तान और पूर्व बीसीसीआई सेक्रेटरी और क्रिकेटर निरंजन शाह के बेटे हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 120 मैच खेले और 29.91 की औसत से 5354 रन बनाए, जिसमें दस शतक औऱ 20 अर्धशतक शामिल हैं। 

गौरतलब है कि भारत ने रविवार को खेले गए फाइनल टी-20 मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया था। श्रीलंका 147 रनों के जवाब में भारत ने 16.5 ओवरों में चार विकेट गंवाकर ही जीत हासिल कर ली। अय्यर ने 45 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 73 रनों की पारी खेली। यह भारत की इस फॉर्मेट में लगातार 12वीं जीत है औऱ इस फॉर्मेट में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारतीय टीम संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार