Ireland vs New Zealand, Only Test: न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल (Tom Blundell) ने आय़रलैंड के खिलाफ बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी में इतिहास रच दिया। ब्लंडेल दूसरे दिन के खेल के दौरान 292 गेंदों में 22 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 186 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। डेब्यू मैच खेल रहे रूबेन विल्सन ने उन्हें अपना पहला शिकार बनाया।
ब्लंडेल भले ही दूसरा शतक जड़ने से चूक गए लेकिन उन्होंने खास रिकॉर्ड बना दिया। यूरोप की धरती पर टेस्ट मैच में यह किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। उन्होंने इंग्लैंड के जैमी स्मिथ को पीछे छोड़ा, जिन्होंने पिछले साल एजबेस्टन में भारत के खिलाफ नाबाद 184 रन की पारी खेली थी।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन 8 विकेट के नुकसान पर 8 विकेट के नुकसान पर 490 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी है। ब्लंडेल पहली पारी में कीवी टीम के लिए टॉप स्कोरर रहे।
उनके अलावा रचिन रविंद्र ने 194 गेंदों में 121 रन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने 129 गेंदों में 98 रन की धमाकेदार पारी खेली।
आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 3 विकेट, हैरी टैक्टर, रूबेन विल्सन, एंडी मैकब्राइन और लियाम मैककार्थी ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें:
आयरलैंड (प्लेइंग XI): एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), स्टीफन डोहेनी, केड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, लियाम मैकार्थी, रूबेन विल्सन, थॉमस मेस
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, नाथन स्मिथ, ज़ैकरी फॉक्स, ब्लेयर टिकनर, बेन सियर्स