ENG vs NZ 3rd Test: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और डेवोन कॉनवे ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन 317 रन की रिकॉर्ड साझेदारी कर इतिहास रच दिया। दोनों बल्लेबाजों ने शतक जड़ते हुए 96 साल पुराना कीवी रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Advertisement

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला गुरुवार (25 जून) से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जा रहा है। सीरीज के निर्णायक मुकाबले के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम और सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

Advertisement

दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 436 गेंदों में 317 रन की विशाल साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस दौरान डेवोन कॉनवे ने 224 गेंदों में 22 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 157 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं कप्तान टॉम लैथम ने 214 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 151 रन बनाए।

इस 317 रन की साझेदारी के साथ लैथम और कॉनवे ने टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड की ओर से किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने स्ट्यूई डेम्पस्टर और जैकी मिल्स के 96 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा। डेम्पस्टर और मिल्स ने 1930 में वेलिंगटन टेस्ट में पहले विकेट के लिए 276 रन जोड़े थे।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी साझेदारियां:

बल्लेबाज                                  रन
टॉम लैथम - डेवोन कॉनवे          317
स्ट्यूई डेम्पस्टर - जैकी मिल्स      276
मिचेल सैंटनर - बीजे वाटलिंग     261
एंड्रयू जोन्स - जॉन राइट             241
टॉम ब्लंडेल - डेरिल मिचेल         236

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इतना ही नहीं, लैथम और कॉनवे की यह साझेदारी न्यूजीलैंड की टेस्ट क्रिकेट इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी भी बन गई है। कीवी टीम के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1972 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जॉर्जटाउन टेस्ट में पहले विकेट के लिए 387 रन जोड़े थे।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार