England vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) ने इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में खास रिकॉर्ड बनाया, बल्लेबाजी में नहीं बल्कि फील्डिंग का। तीसरे दिन के खेल के दौरान लैथम ने तेज गेंदबाज मैट हेनरी की गेंद पर जॉर्डन कॉक्स का कैच लपका।
इस कैच के साथ ही लैथम ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 कैच पूरे कर लिए। वह न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने बतौर फील्डर टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा कैच लपके हैं। उनसे पहले स्टीफन फ्लैमिंग और रोस टेलर ही ऐसा कर पाए थे।
बता दें कि लैथम ने कई मुकाबले में न्यूजीलैंड टीम के लिए विकेटकीपिंग भी की है। उन्होंने बतौर विकेटकीपर इस फॉर्मेट में लैथम ने 15 लैच लपके हैं।
हालांकि मुकाबले की पहली पारी में लैथम बल्लेबाजी में कुछ खास नहीं कर पाए और उन्होंने 75 गेंदों में 27 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
गौरतलब है कि इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 391 रन बनाए। जिसमें ग्लेन फिलिप्स ने 135 गेंदों में 100 रन और टॉम ब्लंडेल ने 84 गेंदों में 51 रन बनाए।
इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 291 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिससे न्यूजीलैंड को पहली पारी में 100 रन की बढ़त मिली। जिसमें एमिलियो गे ने 53 रन, एमिलियो गे ने नाबाद 50 रन औऱ जो रूट ने 46 रन की पारी खेली।
न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए मैट हेनरी ने 5 विकेट लिए। इसके अलावा विलियम ओ’रूर्के ने 2 विकेट, काइल जैमीसन और नाथन स्मिथ ने 1-1 विकेट हासिल किया।