न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 मैच से पहले एक बड़ा झटका लग चुका है। कीवी टीम के कप्तान टॉम लैथम पहले मैच से बाहर हो गए हैं और उनके बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड ने निक केली को अपना कप्तान नियुक्त किया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने लैथम की चोट के बारे में एक अपडेट जारी करते हुए बताया कि केली पहले मैच में टीम की कमान संभालेंगे।

Advertisement

दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में खेला जाएगा। रविवार को ट्रेनिंग के दौरान लैथम के पैर के अंगूठे में चोट लग गई थी। उनके अंगूठे के नाखून के नीचे गहरा कट लग गया है, जिसके कारण वो पहला टी-20I मैच नहीं खेल पाएंगे। 

Advertisement

NZC ने इस बारे में अपडेट देते हुए कहा, "ब्लैककैप्स के कप्तान टॉम लैथम आज बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टी-20I मैच से बाहर हो गए हैं। कल ट्रेनिंग के दौरान बैटिंग करते समय गेंद उनके दाएं पैर के बड़े अंगूठे पर लग गई थी। लैथम के अंगूठे के नाखून के नीचे गहरा कट लग गया है। सीरीज़ के बाकी मैचों में उनके खेलने के बारे में हर मैच से पहले फैसला लिया जाएगा। वेलिंगटन फायरबर्ड्स के बल्लेबाज़ निक केली लैथम की जगह कप्तानी करेंगे और ब्लैककैप्स के 13वें टी-20I कप्तान बन जाएंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

लैथम का बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि उनकी गैरमौजूदगी में टीम बांग्लादेश का सामना किस तरह से करती है। बांग्लादेश अपने घऱ पर एक मजबूत टीम मानी जाती है और उन्हें घर पर हराना कीवी टीम के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार