Tom Latham Unwanted Record: न्यूजीलैंड के टेस्ट कैप्टन टॉम लैथम (Tom Latham) एक बेहद ही काबिल बल्लेबाज़ हैं। वो अपने विकेट की वेल्यू करते हैं और मैदान पर टिककर बड़े स्कोर बनाते हैं। हालांकि लैथम वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) की पारी में ऐसा कुछ नहीं कर पाए। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने पहले ही ओवर में आउट किया। इसी के साथ लैथम के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
लैथम के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड: टॉम लैथम वेलिंगटन टेस्ट की अपनी पहली पारी जीरो रन पर आउट हुए। बुमराह ने उन्हें दूसरी ही गेंद पर बोल्ड कर दिया। अब लैथम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर चौथे सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग की बराबरी की है। ये दोनों ही खिलाड़ी 15-15 बार टेस्ट में जीरो पर आउट हुए।
टेस्ट क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज़
- 19 – क्रेग ब्रैथवेट
- 17 – माइक एथर्टन
- 16 – मार्वन अटापट्टू
- 15 – वीरेंद्र सहवाग
- 15 – टॉम लैथम
मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और उन्होंने 70 रन के स्कोर तक अपने 5 विकेट खो दिए। हालांकि उनकी वापसी भी हुई है। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 53 ओवर में 5 विकेट खोकर 155 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर ग्लेन फिलिप्स (84 गेंदों पर 56 रन) और हेनरी निकोल्स (141 गेंदों पर 67 रन) मौजूद हैं।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।